भोले बाबा ने ऐसा बजाया डमरु
सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया
भोले बाबा ने ऐसा बजाया डमरु
आगे आगे ब्रह्मा चले पीछे चले विष्णु
लक्ष्मी माता का मन भी मगन हो गया
भोले बाबा ने ऐसा बजाया डमरु
सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया
आगे आगे राम चले पीछे चले लक्ष्मण
सीता माता का मन भी मगन हो गया
भोले बाबा ने ऐसा बजाया डमरु
सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया
आगेआगे कृष्ण चले पीछेचली गोपियां
राधा रानी का मन भी मगन हो गया
भोले बाबा ने ऐसा बजाया डमरु
सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया
आगेआगे भोला चले पीछेचले गणपति
गौरा माता का मन भी मगन हो गया
भोले बाबा ने ऐसा बजाया डमरु
सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया
आगेआगे भोला चले पीछेचले परिवार
सारे भक्तों का मन भी मगन हो गया
भोले बाबा ने ऐसा बजाया डमरु
सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया
गंगाजी में स्वर्ग निशेनी है पाप काटनी छैनी है
पाप काटनी छैनी है ये पाप काटनी छैनी है
गंगाजी में स्वर्ग निशेनी है पाप काटनी छैनी है
को हर गंगाजी लाए कौन लाए त्रिवेणी है
भागीरथ गंगाजी लाए त्रिलोकी त्रिवेणी है
गंगाजी में स्वर्ग निशेनी है पाप काटनी छैनीहै
काहे को गंगाजी लाए काहे को त्रिवेणी है
नहाने को गंगाजी लाए तरने को त्रिवेणी है
गंगाजी में स्वर्ग निशेनी है पाप काटनी छैनीहै
तुलसीदास आस रघुवर की
हरि चरणों की सुख देनी है
गंगाजी में स्वर्ग निशानी है पाप काटनी छैनी है
पाप काटनी छैनी है ये पाप काटनी छैनी है
गंगाजी में स्वर्ग निशानी है पाप काटनी छैनी है
December 26, 2019
No comments
सुनरी गौरा तेरा गणपति सबसे न्यारा है
सबसे न्यारा है गणपति सबसे न्यारा है
सुनरी गौरा तेरा गणपति सबसे न्यारा है
सबके बालक हमने देखे छोटे मुखड़े वाले हैं
तेरा गणपति हमने देखा लंबी सूंड वाला है
सुनरी गौरा तेरा गणपति सबसे न्यारा है
सबके बालक हमने देखे पेंट शर्ट वाले हैं
तेरा गणपति हमने देखा पीतांबर वाला है
सुनरी गौरा तेरा गणपति सबसे न्यारा है
सबके बालक हमने देखे छोटे पेट वाले हैं
तेरा गणपति हमने देखा लंबे उदर वाला है
सुनरी गौरा तेरा गणपति सबसे न्यारा है
सबके बालक देखे टॉफी बिस्कुट वाले हैं
तेरागणपति हमनेदेखा लड्डूमोदक वालाहै
सुनरी गौरा तेरा गणपति सबसे न्यारा है
सबके बालक हमने देखे कई दांत वाले हैं
तेरा गणपति हमने देखा एकदंत वाला है
सुनरी गौरा तेरा गणपति सबसे न्यारा है
December 26, 2019
No comments
जहां रहमत बरसती है
उसे बरसाना कहते हैं
जो पागल है किशोरी का
उसे दीवाना कहते हैं
जहां रहमत बरसती है
दीदार हो करम तेरा
मेरी दुनिया बदल जाए
जहां बनती है तकदीरें
उसे बरसाना कहते हैं
जहां रहमत बरसती है
उसे बरसाना कहते हैं
दरस की आग में झुलसे
मेरा मन प्रेम को तरसे
जो शम्मा संग जले निशदिन
उसे परवाना कहते हैं
जहां रहमत बरसती है
उसे बरसाना कहते हैं
तेरे पहलू में जो आए
रसिक तेरा वह बन जाए
रहे मस्ती में जो तेरी
उसे मस्ताना कहते हैं
जहां रहमत बरसती है
उसे बरसाना कहते हैं
December 26, 2019
No comments
श्याम की शरण में जो सवाली बनके आया
जिसने भी सर झुकाया उसको गले लगाया
श्याम की शरण में जो सवाली बनके आया
उपकार इतना मुझपर मेरे श्याम ने किया है
जो कुछ भी मैंने मांगा मेरे श्याम ने दिया है
मेरी एक पुकार पर ही ये दौड़कर है आया
जिसने भी सर झुकाया उसको गले लगाया
पोछे है मेरे आंसू हसना मुझे सिखाया
मेरा कोई न था अपना मुझे बनाया
चलता है साथ मेरे जैसे कि मेरा साया
जिसने भी सर झुकाया उसको गले लगाया
तकदीर से भी ज्यादा श्याम ने दे दिया है
गम से भरा जीवन खुशियों से भर दिया है
उजड़े मेरे चमन में ये बहार बनके आया
श्याम की शरण में जो सवाली बनके आया
जिसनेभी सर झुकाया उसको गले लगाया
December 26, 2019
No comments
तेरे सिर पे सीताराम फिकर फिर क्या करना
तेरे बिगड़े बनेंगे काम फिकर फिर क्या करना
तेरे सिर पे सीताराम फिकर फिर क्या करना
एक रघुवर श्री जानकी मैया
फिर क्यों परेशान हो भैया
तेरे कटेंगे कष्ट तमाम फिकर फिर क्या करना
तेरे सिर पे सीताराम फिकर फिर क्या करना
योजन राम कथा सत्संगी
उनके सहायक श्री बजरंगी
अतुलित बल के धाम फिकर फिर क्या करना
तेरे सिर पे सीताराम फिकर फिर क्या करना
अगर प्रभु मनमानी करेंगे
नहीं शरणागत की पीर हरेंगे
होगा बिरथ बदनाम फिकर फिर क्या करना
तेरे सिर पे सीताराम फिकर फिर क्या करना
अब बेकार ना आह भरो तुम
नहीं व्यर्थ परवाह करो तुम
रटो रामजी का नाम फिकर फिर क्या करना
तेरे सिर पे सीताराम फिकर फिर क्या करना
तेरे बिगड़े बनेंगे काम फिकर फिर क्या करना
December 26, 2019
1 comments
मेरे मन के मंदिर में मूरत है घनश्याम की
मेरी सांस सांस में धुन है उसी के नाम की
मेरे मन के मंदिर में मूरत है घनश्याम की
कितना दयालु है बंसी वाला
बिन मांगे दिया मुझको उजाला
उज्जवल है मेरे सांझ सकारे
जब से मैं आई श्याम के द्वारे
देखी मन की आंखों से शोभा धाम की
मेरे मन के मंदिर में मूरत है घनश्याम की
चरणों की मैं धूल उठाऊं
धूल को माथे तिलक लगाऊं
श्याम की भक्ति श्याम की पूजा
और मुझे कोई काम ना दूजा
ना सुध है विश्राम की ना सुध स्नान की
मेरे मन के मंदिर में मूरत है घनश्याम की
मेरी सांससांस में धुन है उसी के नाम की
December 26, 2019
No comments
मंदिर में रहते हो भगवन
कभी बाहर भी आया जाया करो
मैं रोज तेरे दर आता हूं
कभी तुम भी मेरे घर आया करो
मंदिर में रहते हो भगवन
आते क्यों मेरे नजदीक नहीं
इतना तो सताना ठीक नहीं
मैं दिल से तुमको चाहता हूं
कभी तुम भी अपनाया करो
मंदिर में रहते हो भगवन
मैं तेरे दर का योगी हूं
हुआ तेरे बिना बियोगी हूं
तेरी याद में आंसू गिरते हैं
इतना ना मुझको तड़पाया करो
मंदिर में रहते हो भगवन
मैं दीन हूं दीनानाथ हो तुम
सुख दुख में सबके साथ हो तुम
मिलने की चाह खामोश करें
कभी तुम भी मिला मिलाया करो
मंदिर में रहते हो भगवन
कभी बाहर भी आया जाया करो
December 26, 2019
No comments
दीन दयाला हे प्रतिपाला मां अंजनी के लाला
गोटेवाला बजरंगबाला फेरू तेरी माला
प्रीत की रीत निभाना भक्तों को दर्श दिखाना
दीन दयाला हे प्रतिपाला मां अंजनी के लाला
क्या है मेरा सब तेरा क्या अर्पण कर पाऊं
मेरे अवगुण ही बस मेरे इनकी भेंट चढ़ाऊ
सारे दोष मिटाना प्रभु भक्तों को दर्श दिखाना
दीन दयाला है प्रतिपाला मां अंजनी के लाला
नाम पुकारा जब जिसने कृपा का फल पाया
मन की इच्छा पूर्ण हुई जिसने तुमको ध्याया
दुखियों के दर्द मिटाना भक्तों को दर्श दिखाना
दीन दयाला हे प्रतिपाला मां अंजनी के लाला
अज्ञानी हम मूरख प्राणी कैसे तुझे रिझाएं
ठौर मिला ना जगमें आखिर द्वार तिहारे आए
मुक्ति की राह दिखाना भक्तों को दर्श दिखाना
दीन दयाला हे प्रतिपाला मां अंजनी के लाला
देने वाला तुझसा दानी फिर क्यों कम मांगू
इतना देदो मैं रख कर भी औरों को भी बांटू
दोनों हाथ लुटाना प्रभु भक्तों को दर्श दिखाना
दीन दयाला हे प्रतिपाला मां अंजनी के लाला
गोटेवाला बजरंग बाला नित फेरू तेरी माला
December 26, 2019
No comments
जय गणेश गणनाथ दयानिधि
सकल विघन कर दूर हमारे
जय गणेश गणनाथ दयानिधि
प्रथम धरे जो ध्यान तुम्हारा
उसके पूरण कारज सारे
जय गणेश गणनाथ दयानिधि
सकल विघन कर दूर हमारे
लंबोदर गज बदन मनोहर
कर त्रिशूल फल सूवन धारे
जय गणेश गणनाथ दयानिधि
सकल विघन कर दूर हमारे
रिद्धि सिद्धि दोऊ चबर झुलावे
मूषक वाहन अति परम सुखारे
जय गणेश गणनाथ दयानिधि
सकल विघन कर दूर हमारे
ब्रह्मानंद सहाय करो नित
भक्त जनों के तुम रखवारे
जय गणेश गणनाथ दयानिधि
सकल विघन कर दूर हमारे
December 26, 2019
No comments
तार मन की प्रभु से जुड़ी ही रहे
आत्मज्योति सभी की जगी ही रहे
तार मन की प्रभु से जुड़ी ही रहे
कभी ना हो बदले की भावना
सबकी खातिर सदा हो शुभकामना
उर में प्रीति सबके बसी ही रहे
तार मन की प्रभु से जुड़ी ही रहे
आत्मज्योति सभी की जगी ही रहे
विश्व सारा हमारा ये अपना ही है
सबके हम सब हमारे ही आए नजर
हर डगर फूल से यूं सजी ही रहे
हर एक की जिंदगी बनी ही रहे
तार मन की प्रभु से जुड़ी ही रहे
भूले भटके उन्हें पास लाना हमें
जो मिला है उन्हें भी दिलाना हमें
यह लगन दिल में लगी ही रहे
तार मन की प्रभु से जुड़ी ही रहे
आत्मज्योति सभी की जगी ही रहे
December 26, 2019
No comments
मन भूल ना कर तू जपा कर राधे राधे
ये बड़ा ही पावन नाम तेरी बिगड़ी बनादे
मन भूल ना कर तू जपा कर राधे राधे
बिन मांगे सब मिला राधा शरण में आया
मैं दोपग ही चला राधारानीने हाथबढ़ाया
यह सच है सपना नहीं मेरे भाग्य जागे
मन भूल ना कर तू जपा कर राधे राधे
ये बड़ा ही पावन नाम तेरी बिगड़ी बनादे
ब्रज की स्वामिनी राधारानी जगत आधार
रोज गहरा करता जा श्रीराधाजी से प्यार
ये मीठा है राधा नाम पल में मस्ती चढ़ादे
मन भूल ना कर तू जपा कर राधे राधे
ये बड़ा ही पावन नाम तेरी बिगड़ी बनादे
सरस्वती लक्ष्मीअवतार पूजे सारासंसार
चौरासी करती पार कभीना छोड़े मझधार
इस दास को भी अब चरणों से लगाले
मन भूल ना कर तू जपा कर राधे राधे
ये बड़ा ही पावन नाम तेरी बिगड़ी बनादे
December 26, 2019
No comments
राम दो निज चरणों में स्थान
शरणागत अपना जन जान
राम दो निज चरणों में स्थान
अधमाधम मैं पतित पुरातन
साधन हीन निराश दुखी मन
अंधकार में भटक रहा हूं
राह दिखाओ उंगली थाम
राम दो निज चरणों में स्थान
सर्व शक्ति मय राम जपू मैं
दिव्य शांति आनंद छकूं मैं
सिमरन करूं निरंतर प्रभु मैं
राम नाम मुद मंगल धाम
राम दो निज चरणों में स्थान
केवल राम नाम ही जानू
और धर्म मत ना पहचानू
जो गुरु मंत्र दिया सतगुरु ने
उसमें है सबका कल्याण
राम दो निज चरणों में स्थान
हनुमत जैसा बल दे दो
पर सेवा का भाव प्रबल दे दो
बुद्धि विवेक शक्ति संबल दे दो
पूरा करूं मैं राम का काम
राम दो निज चरणों में स्थान
शरणागत अपना जन जान
December 26, 2019
No comments
वृंदावन हम चलेंगे राधे राधे गाते गाते
सांवरिया वहीं मिलेंगे राधे राधे गाते गाते
वृंदावन हम चलेंगे राधे राधे गाते गाते
वृंदावन प्रेम बगिया ग्वाले कहीं सखियां
उनमें मिल हम रहेंगे राधे राधे गाते गाते
वृंदावन हम चलेंगे राधे राधे गाते गाते
सांवरिया वहीं मिलेंगे राधे राधे गाते गाते
रस की जहां बरसाते मोहन से करेंगे बातें
दिल की अपनी कहेंगे राधे राधे गाते गाते
वृंदावन हम चलेंगे राधे राधे गाते गाते
सांवरिया वहीं मिलेंगे राधे राधे गाते गाते
राधे के खेल विचित्र रज पाके हुए पवित्र
पागल बन वही जिएंगे राधे राधे गातेगाते
वृंदावन हम चलेंगे राधे राधे गाते गाते
सांवरिया वहीं मिलेंगे राधे राधे गाते गाते
December 26, 2019
No comments
किस मुख से प्रभु मांगू तुझसे
इतने हम पर हैं तेरे उपकार
तेरी लीला बस तू ही जाने
मेरे प्रभु जग के पालनहार
क्या मांगे अब हम तुमसे
सब कुछ तो दे दिया नाथ
इतना दिया कि मांगने को
प्रभु उठते नहीं मेरे हाथ
सिर पर रखना हाथ कृपा का
जगत के हे दीना नाथ
किस मुख से प्रभु मांगू तुमसे
इतने हम पर है तेरे उपकार
हम थे जर्रे तेरी जमी के
तूने कृपा प्रभु वो वरसाई
मेरे जीवन की बगिया में
सुख की कलियां महकाई
दुख के बादल देखे कभी ना
सुख की होती रही बरसात
किस मुख से प्रभु मांगू तुझसे
इतने हम पर हैं तेरे उपकार
जनम जनम से मांगते आए
हम तो प्रभु तेरे दर के भिखारी
कितना भी पाले हम तुझसे
फिर भी खाली झोली हमारी
देना हो तो इतना देना प्रभु
बस देना भक्ति का वरदान
किस मुख से प्रभु मांगू तुझसे
इतने हम पर हैं तेरे उपकार
December 26, 2019
No comments
सांसो में हरीनाम जिनके हृदय हरीधाम जिनके
हरि हित हर काम जिनके वो शरण हनुमत के
सांसो में हरीनाम जिनके ह्रदय हरिधाम जिनके
ऐसी भक्ति ऐसी शक्ति भूतो और ना भविष्यति
शक्ति ने जब भक्ति की तो भक्त ने दी परम शक्ति
सांसो में हरिनाम जिनके ह्रदय हरिधाम जिनके
रामधुन सांस माही जिसके सम बलधाम नाही
प्रभु शरण चाही उर बसहु हनुमत सदा ही
सांसों में हरिनाम जिनके हृदय हरिधाम जिनके
बज्रतन कोमल हृदय कोमल हृदय सियाराम है
हनुमत हृदय की बात क्या वो तो वैकुंठधाम है
सांसों में हरिनाम जिनके हृदय हरिधाम जिनके
काम ना दुर्गम कोई भी संत हित तत्पर सदा ही
मनलगे हनुमत चरण में स्थान पाउ श्रीचरण में
सांसो में हरिनाम जिनके हृदय हरिधाम जिनके
December 26, 2019
No comments
हे शिवनंदन तुम्हें बुलाऊं तेरी ज्योत जलाऊं
गजानन आओ जी --- गजानन आओ जी
हे शिवनंदन तुम्हें बुलाऊं तेरी ज्योत जलाऊं
दर्शन करने सूरज और चंदा चले आए हैं
चमचम करके तारे चमके तेरी महिमा गाए है
गजानन आओ जी --- गजानन आओ जी
हे शिवनंदन तुम्हें बुलाऊं तेरी ज्योत जलाऊं
दर्शन करने धरती और अंबर चले आए हैं
तीनोंलोक तेरा यश गाते तेरी महिमा गाए हैं
गजानन आओ जी --- गजानन आओ जी
हे शिवनंदन तुम्हें बुलाऊं तेरी ज्योत जलाऊं
दर्शन करने गंगा और यमुना चले आए हैं
सरयू मैया ले हिलोरे तेरे ही गुण गाए हैं
गजानन आओ जी --- गजानन आओ जी
हे शिवनंदन तुम्हें बुलाऊं तेरी ज्योत जलाऊं
दर्शन करने ब्रह्मा और विष्णु चले आए हैं
नारदबाबा वीणा बजाएं तेरा ही यश गाए है
गजानन आओ जी --- गजानन आओ जी
हे शिवनंदन तुम्हें बुलाऊं तेरी ज्योत जलाऊं
December 26, 2019
No comments
श्याम से दिल का लगाना कोई मजाक नहीं
इसे जी जान से चाहना कोई मजाक नहीं
श्याम से दिल का लगाना कोई मजाक नही
ं
मोहब्बत दिलसे करते हैं बिन देखे अचंभाहै
याद में आंसू बहाना कोई मजाक नहीं
श्याम से दिल का लगाना कोई मजाक नहीं
इसे जी जान से चाहना कोई मजाक नही
ं
किसी के घर में लगी आग तो देखी होगी
अपने घर आग लगाना कोई मजाक नहीं
श्याम से दिल का लगाना कोई मजाक नहीं
इसे जी जान से चाहना कोई मजाक नही
ं
सच्चे प्यार से तो पत्थर भी पिघल जाते हैं
असर वह आह मे लाना कोई मजाक नहीं
श्याम से दिल का लगाना कोई मजाक नहीं
इसे जी जान से चाहना कोई मजाक नही
ं
किसी को कुछ भी कहदेना आसान है मगर
सबकी चुपचाप सहजाना कोई मजाक नहीं
श्याम से दिल का लगाना कोई मजाक नहीं
इसे जी जान से चाहना कोई मजाक नहीं
December 26, 2019
No comments
चरण रज देदो मोहे श्यामा प्यारी
तुम पर मैं राधे जाऊं बलिहारी
चरण रज देदो मोहे श्यामा प्यारी
एक कणिका ब्रज धूल बन जाऊं
तेरे चरणों में चढ़ा फूल बन जाऊं
कभी तो निरख लेगी मोहे राधा प्यारी
चरण रज देदो मोहे श्यामा प्यारी
ब्रज की कोई लता पता बन जाऊं
राधा राधा रटते ही जीवन बिताऊ
तेरी सेवा कब मिले प्राणों से प्यारी
चरण रज देदो मोहे श्यामा प्यारी
बनकर पवन मैं ब्रज में बह जाऊं
श्यामा तेरे चरणों को सहलाऊ
रहे मुस्कुराती मेरी श्यामा प्यारी
चरण रज देदो मोहे श्यामा प्यारी
बन जाऊं कोई कारी सी बदरिया
झूला झूले श्यामा संग सांवरिया
बरसू रिमझिम सुखपावे श्यामाप्यारी
चरण रज देदो मोहे श्यामा प्यारी
कोयल बनूं तोहे गीत सुनाऊं मैं
मोर बन श्यामा तोहे नाच दिखाऊं मैं
हर रूप में ही तेरी सेवा पाऊं प्यारी
चरण रज देदो मोहे श्यामा प्यारी
बनकर बीणा कोई मधुर राग गांउ मैं
छेडतान प्रीतवाली श्यामा रिझाऊं में
सांस मेरी तेरे नाम से चले सारी
चरण रज देदो मोहे श्यामा प्यारी
कुछ भी कीजो श्यामा अपनी बनाओ
चरणों में रखलो मोहे अपनाओ
तुम को समर्पित है यह दासी तुम्हारी
चरण रज देदो मोहे श्यामा प्यारी
December 26, 2019
No comments
प्रभु कर सब दुख दूर हमारे
शरण पड़े हम दास तुम्हारे
प्रभु कर सब दुख दूर हमारे
सकल जगत तुमने उपजाया
तुम ही हो प्रति पालनहारे
प्रभु कर सब दुख दूर हमारे
शरण पड़े हम दास तुम्हारे
सकल व्यापक हो अंतर्यामी
ध्यावत सुर नर मुनि जन सारे
प्रभु कर सब दुख दूर हमारे
शरण पड़े हम दास तुम्हारे
नाम तुम्हारे सब सुखदायक
सकल दोष भये पाप निबारे
प्रभु कर सब दुख दूर हमारे
शरण पड़े हम दास तुम्हारे
सच्चिदानंद रुप है तुम्हारा
ब्रह्मानंद सदा मन ध्याये
प्रभु कर सब दुख दूर हमारे
शरण पड़े हम दास तुम्हारे
December 26, 2019
No comments
श्याम ने दिया है जोभी श्याम ही संभालेगा
नैया मझधार से श्याम ही निकालेगा
श्याम ने दिया है जोभी श्याम ही संभालेगा
खाली हाथ आए और खाली हाथ जाएंगे
श्याम पर भरोसा किया काम वो ही आएंगे
गिरने से पहले ही वह मुझको बचा लेगा
नैया मझधार से श्याम ही निकालेगा
उसका दिया हुआ हमको कबूल है
सांवरे के रहते चिंता करना फिजूल है
आएगी मुसीबत तो श्याम उसे टालेगा
नैया मझधार से श्याम ही निकालेगा
बनवारी श्याम जैसा कोई नहीं होगा
जिसने दिया है आज कल वो ही देगा
साथी तू बनाले इसे साथ ये निभाएगा
श्याम ने दिया है जोभी श्याम ही संभालेगा
नैया मझधार से श्याम ही निकालेगा
December 26, 2019
No comments
शंकर मेरा प्यारा -- शंकर मेरा प्यारा
मां री मां मुझे मूरत लादे -- मूरत लादे
मूरत ऐसी जिसके सर से निकले गंगाधारा
शंकर मेरा प्यारा -- शंकर मेरा प्यारा
मां री मां वो डमरू वाला
तन पर पहने मृग की छाला
रात मेरे सपनों में आया
आकर मुझको गले लगाया
गले लगा कर मुझसे बोला
मैं हूं देख तेरा रखवाला
शंकर मेरा प्यारा -- शंकर मेरा प्यारा
मां री मां मुझे मूरत लादे -- मूरत लादे
मूरत ऐसी जिसके सर से निकले गंगाधारा
शंकर मेरा प्यारा -- शंकर मेरा प्यारा
मां री मां वह मेरा स्वामी
मैं उसके पट की अनुगामी
वह मेरा है तारणहारा
उससे मेरा जग उजियारा
है प्रभु मेरा अंतर्यामी
सबका है वो रखवाला
शंकर मेरा प्यारा -- शंकर मेरा प्यारा
मां री मां मुझे मूरत लादे -- मूरत लादे
मूरत ऐसी जिसके सर से निकले गंगाधारा
शंकर मेरा प्यारा -- शंकर मेरा प्यारा
December 26, 2019
No comments
ऐसे भक्त कहां जग में ऐसे भगवान
कांधे पे दो वीर बिठाकर चले वीर हनुमान
ऐसे भक्त कहां जग में ऐसे भगवान
राम पयो दधि हनुमंत हंसा
अति प्रसन्न सुनी नाथ प्रशंसा
निश दिन रहत राम के द्वारे
राम महानिधि कपि रखवारे
रामचंद्र हनुमान चकोरा
चितबत रहत राम की ओरा
शिरोमणि ने भक्त वत्सल को लिया पहचान
कांधे पे दो वीर बिठाकर चले वीर हनुमान
राम लखन अरु हनुमत बीरा
मानहु पारखी संपुट हीरा
तीनो होत सुशोभित ऐसे
तीन लोक एक संग हो जैसे
पुलकित गात नैन जल छायो
अकथनीय सुख हनुमत पायो
आज नहीं जग में कोई बजरंगी सा धनवान
कांधे पे दो वीर बिठाकर चले वीर हनुमान
विद्यावान गुनी अति चातुर
राम काज करबे को आतुर
आपन तेज समारो आपे
तीनों लोक हांक ते कापे
दुर्गम काज जगत के जेते
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते
प्रभुबर से मांगा सदा पद सेवा का वरदान
कांधे पे दो वीर बिठाकर चले वीर हनुमान
December 26, 2019
No comments
लिख देना लिख देना ओ गणपति
भाग्य हमारा भी लिख देना
लिख देना लिख देना ओ गणपति..
एक तू लिखना मात पिता जी
लिख देना लिख देना गणपति
प्यारा सा भैया भी लिख देना
लिख देना लिख देना गणपति..
एक तो लिखना सास-ससुर जी
लिख देना लिख देना गणपति
प्यारा सजनवा भी लिख देना
लिख देना लिख देना गणपति..
एक तो लिखना बेटा और बेटी
लिख देना लिख देना गणपति
बेटी गुजरिया सी लिख देना
लिख देना लिख देना गणपति..
चाहे जितनी लिखना उमरिया
लिख देना लिख देना गणपति
जाऊं सुहागन जी लिख देना
लिख देना लिख देना गणपति..
पाप दोष से दूर रहू मै
लिख देना लिख देना गणपति
निरमल बुद्धि सी लिख देना
लिख देना लिख देना गणपति
भाग्य हमारा भी लिख देना..
December 26, 2019
No comments
यशोदा का लाल कृष्ण कन्हैया
जग का पालनहार बंसी को बजैया
यशोदा का लाल कृष्ण कन्हैया
तेरी सुरतिया मन में समाई
आन मिलो अब कृष्ण कन्हाई
तेरे दरस की लगन लगाई
अब तो दरस दो कृष्ण कन्हाई
तेरी मुरलिया जब जब बाजे
कोयल भी गाए मयूरा नाचे
पट पीतांबर तन पर साजे
मोर मुकुट मकरा करत राजे
आओ धर्म का अलख जगाओ
भक्तों का संताप मिटाओ
इस जग में प्रभु प्रेम बढ़ाओ
गीता का हर वचन निभाओ
यशोदा का लाल कृष्ण कन्हैया
जग का पालनहार बंसी बजैया
December 26, 2019
No comments
राधेश्याम राधेश्याम जपो सुबह और शाम
जय श्री राधे राधे --- जय श्री राधे राधे
राधेश्याम राधेश्याम जपो सुबह और शाम
राधे रानी का ध्यान जो तू लगाएगा
श्यामा की कृपा से भव पार हो जाएगा
तेरी जिंदगी के सब पाप कट जाएंगे
राधेश्याम राधेश्याम जपो सुबह और शाम
जय श्री राधे राधे --- जय श्री राधे राधे
राधे रानी से जो प्रीत लगाएगा
अपने जीवन में वह मौज मनाएगा
देदे जीवन की डोर श्याम मिल जाएंगे
राधेश्याम राधेश्याम जपो सुबह और शाम
जय श्री राधे राधे ---जय श्री राधे राधे
राधे रानी को जो दिल से रिझाएगा
लख चौरासी पार वो लग जाएगा
भव सागर से पार उतर जाएंगे
राधेश्याम राधेश्याम जपो सुबह और शाम
जय श्री राधे राधे--- जय श्री राधे राधे
December 26, 2019
No comments
तर्क जाल सारा हरलो हरो सुमति अभिमान
हरो मोहमाया ममतामद मत्सर मिथ्या मान
बनादो विमल बुद्धि --बिमल बुद्धि श्रीराम
कलुश काम मति कुमति हरो
हे हरि हरो अज्ञान
दंभ दोष दूरनीत हरण कर
करो सरलता दान
बनादो विमल बुद्धि-- विमल बुद्धि श्रीराम
भोग योग अपवर्ग स्वर्ग की
हरो इसप्रहा बलवान
चाकर करो चारु चरणों का
सीताराम दिन निज जन जान
बनादो विमल बुद्धि--'विमल बुद्धि श्रीराम
भरदो हृदय भक्ति श्रद्धा से
करो प्रेम का दान
कभी न करो दूर निज पद से
मेटो भव का मान
बनादो विमल बुद्धि-- बिमल बुद्धि श्रीराम
December 26, 2019
No comments
याद तेरी बहुत आवे रे सांवरिया
बहुत दिनों से ना सुनी तेरी बांसुरिया
याद तेरी बहुत आवे रे सांवरिया
मेरी रो - रो बरस रही अखियां
मेरी नैनों का झण गया नूर
याद तेरी बहुत आवे रे सांवरिया
बहुत दिनों से ना सुनी तेरी बांसुरिया
तेरी सूरत मन को भायी सांवरिया
मेरा दिल ये हो गया मजबूर
याद तेरी बहुत आवे रे सांवरिया
बहुत दिनों से ना सुनी तेरी बांसुरिया
मेरे अंग-अंग में नाम तेरा सांवरिया
भक्ति का चढ़ा रंग मुझे सरूर
याद तेरी बहुत आवे रे सांवरिया
बहुत दिनों से ना सुनी तेरी बांसुरिया
मैं हूं दास तेरा एक सांवरिया
ना दिल से करना मुझको दूर
याद तेरी बहुत आवे रे सांवरिया
बहुत दिनों से ना सुनी तेरी बांसुरिया
December 26, 2019
No comments