सुन ओ अंजनी के लाला मुझे तेरा एक सहारा sun oo anjani kie lala mujhe tera ek sahara
सुन ओ अंजनी के लाला मुझे तेरा एक सहारा
मुझे अपनी शरण में लेलो मैं बालक दुखियारा
सुन ओ अंजनी के लाला मुझे तेरा एक सहारा
माथे पे तिलक विशाला कानों में सुंदर वाला
थारे गले राम की माला ओ लाल लंगोटे वाला
थारारूप जगतसे न्यारा लगता सबको प्यारा
मुझे अपनी शरण में लेलो मैं बालक दुखियारा
प्रभु सालासर के माही थारो मंदिर अति भारी
नित दूर-दूर से आवे थारे दर्शन को नर-नारी
जो लावे घृत सिंदूरा पा जावे वो फल पूरा
मुझे अपनी शरणमें लेलो मैं बालक दुखियारा
सीता हरण हुआ तो श्रीराम पर विपदा आई
तुम जा पहुंचे गढ़ लंका माता की खबर लगाई
वानर मिलकर सब तेरे करे नाम की जयकारा
मुझे अपनी शरणमें लेलो मैं बालक दुखियारा
प्रभु बीच भंवर के मेरी नाव हिलोरे खाती
नहीं होता तेरा सहारा तो डूब कभी की जाती
अब देदो इसे किनारा तुम बनके खेवनहारा
मुझे अपनी शरणमें लेलो मैं बालक दुखियारा
0 comments