चरण शरण में आया है यह दास तुम्हारा charan sharan mei aaya hai yah daas tumhara
चरण शरण में आया है यह दास तुम्हारा
दीनबंधु दीनों के रक्षक जग में नाम तुम्हारा
चरण शरण में आया है यह दास तुम्हारा
रिद्धि सिद्धि के दाता पहले तुम्हें मनाएं
सब देवों में सबसे पहले तुम ही पूजे जाएं
गिरजा छैयां शिवनंदन जगमें नाम तुम्हारा
चरण शरण में आया है यह दास तुम्हारा
हे लंबोदर देवा मूषक तेरी सवारी
गणपति बप्पा बोले तुमको दुनिया सारी
लड्डू का भोग प्रभुजी तुमको सबसे प्यारा
चरण शरण में आया है यह दास तुम्हारा
जग में तुम बिन कोई काम नहीं शुभ होते
बिगड़े काम बनाते जब तुम मौज में होते
मेरी भी बिगड़ी बनादो हे जग पालनहारा
चरण शरण में आया है यह दास तुम्हारा
दीनबंधु दीनों के रक्षक जगमें नाम तुम्हारा
0 comments