आजा आजा हमारे घर आजा सांवरे aaja aaja hamare ghar saware

by - December 26, 2019

आजा आजा हमारे घर आजा सांवरे
आए सब रिश्तेदार तू ना आया तारणहार
आजा आजा हमारे घर आजा सांवरे

बंसी बजाते हुए राधे को संग लाना
आई शुभ घड़ी आई तुम भी जरूर आना
तेरे कोमल पांव कहीं धूप कहीं छांव
आजा आजा हमारे घर आजा सांवरे

आए सब रिश्तेदार तू ना आया तारणहार
कमियां ही कमियां ये दुनिया निकाले
मुखड़े तो गोरे गोरे मन काले काले
जितने मुंह उतनीबात हम जोड़े दोनों हाथ
आजा आजा हमारे घर आजा सांवरे

आए सब रिश्तेदार तू ना आया तारणहार
अब तो कन्हैया बस तेरा ही सहारा
हम भी तुम्हारे और घर भी तुम्हारा
कालीकमली मे आना मुरली आके बजाना
आजा आजा हमारे घर आजा सांवरे

आए सब रिश्तेदार तू ना आया तारणहार


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *