तेरी बिगड़ी बन जाएगी वृंदावन जाने से teri bigdi ban jayegi vrindavan jaane se
तेरी बिगड़ी बन जाएगी वृंदावन जाने से
वृंदावन जाने से तेरे बरसाना जाने से
तेरी बिगड़ी बन जाएगी वृंदावन जाने से
ऊंची अटारी श्री राधा जी का मंदिर है
जाकर बताना प्यारे जो भी तेरे अंदर है
मन हल्का होता है उनको बतलाने से
तेरी बिगड़ी बन जाएगी वृंदावन जाने से
तेरी सारी विपदाए टारेंगे बिहारी जी
बस प्रेम से कहना मैं हूं तिहारी जी
जादू सा कर देंगे तेरे सन्मुख जाने से
तेरी बिगड़ी बनजाएगी वृंदावन जाने से
सूरदास और कबीर की भी बदली
रसखान जैसे फकीर की भी बदली
मदमस्त हुई मीरा गिरधर गुण गाने से
तेरी बिगड़ी बनजाएगी वृंदावन जाने से
0 comments