तार मन की प्रभु से जुड़ी ही रहे taar mann ke prabhu se jude hi rahe
तार मन की प्रभु से जुड़ी ही रहे
आत्मज्योति सभी की जगी ही रहे
तार मन की प्रभु से जुड़ी ही रहे
कभी ना हो बदले की भावना
सबकी खातिर सदा हो शुभकामना
उर में प्रीति सबके बसी ही रहे
तार मन की प्रभु से जुड़ी ही रहे
आत्मज्योति सभी की जगी ही रहे
विश्व सारा हमारा ये अपना ही है
सबके हम सब हमारे ही आए नजर
हर डगर फूल से यूं सजी ही रहे
हर एक की जिंदगी बनी ही रहे
तार मन की प्रभु से जुड़ी ही रहे
भूले भटके उन्हें पास लाना हमें
जो मिला है उन्हें भी दिलाना हमें
यह लगन दिल में लगी ही रहे
तार मन की प्रभु से जुड़ी ही रहे
आत्मज्योति सभी की जगी ही रहे
0 comments