अकेली मत जइयो ओ राधा रानी akeli mat jaiyo oo radha raani
अकेली मत जइयो ओ राधा रानी
राधा रानी राधा रानी जग की महारानी
अकेली मत जइयो ओ राधा रानी
वृंदावन की टेढ़ी - मेढ़ी गलियां
खोए मत जइयो ओ राधा रानी
अकेली मत जइयो ओ राधा रानी
वृंदावन गलियन में पानी बहत है
फिसल मत जइयो ओ राधा रानी
अकेली मत जइयो ओ राधा रानी
मेरे श्याम की बड़ी -बड़ी अखियां
डरप मत जइयो ओ राधा रानी
अकेली मत जइयो ओ राधा रानी
मेरे श्याम की बड़ी - बड़ी जुल्फें
उलझ मत जइयो ओ राधा रानी
अकेली मत जइयो ओ राधा रानी
मेरे श्याम की बंसी मीठी मीठी बाजे
सुध बुध खोए मत जइयो ओ राधारानी
अकेली मत जइयो ओ राधा रानी
0 comments