शीश गंग धार है नंदी पे सवार है sheesh gang dhaar hai nadi pe sawaar hai

by - December 24, 2019

शीश गंग धार है नंदी पे सवार है
है देव भोला भाला पूजे इसे संसार है
शीश गंग धार है नंदी पे सवार है

भस्मासुर को शिव ने वरदान दे डाला
काम ये कैसा भोले तुमने कर डाला
फिर मोहनी रूप में विष्णुजी आए थे
शिव शंकर के फिर प्राण बचाए थे
है देव भोला भाला पूजे इसे संसार है

माथे पे चंदा बिराजे गले में सर्प हार है
तन पर भभूति सोहे पहने म्रगछाल है
अजब श्रंगार है यह पालनहार है
है देव भोला भाला पूजे इसे संसार है

शिव शिव शंभू बोलो पाप कट जाएंगे
शिव भोला जपने वाले भव तर जाएंगे
अगड़ बम भोला बम बम शिव भोला
है देव भोला भाला पूजे इसे संसार है
शीश गंग धार है नंदी पे सवार है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *