प्रभुजी मुझे ऐसा दो वरदान prabhu mujhe aisa do vardan

by - December 24, 2019

प्रभुजी मुझे ऐसा दो वरदान
मेरी नजर में सुख और दुख हों
दोनों एक समान -दोनों एक समान
प्रभुजी मुझे ऐसा दो वरदान

तेरे दर पर आया सवाली
फैलायी है झोली खाली
इतना भी ना देना मुझको
हो जाए अभिमान - अभिमान
प्रभुजी मुझे ऐसा दो वरदान

चारों ओर घोर अंधेरा छाया
मोह माया ने जाल बिछाया
अपनी शरण में लेलो भगवान
करदो अब कल्याण - कल्याण
प्रभुजी मुझे ऐसा दो वरदान

आजा भगवन तुझको पुकारूं
रस्ता तेरा नित मैँ निहारूं
कैसे भगवन तुझको रिझाऊँ
मैं बालक नादान - नादान
प्रभुजी मुझे ऐसा दो वरदान

ना मांगू मैं चांदी सोना
अपने दिल में दे दो कोना
इतनी भक्ति देना मुझको
करूं तेरा गुणगान - गुणगान
प्रभुजी ऐसा दे दो वरदान

मेरी नजर में सुख और दुख हों
दोनों एक समान - एक समान


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *