सांवरे मेरी भी कलाई थामलो एक बार saavre meri bhi kalai thaam lo ek baar

by - December 26, 2019

सांवरे मेरी भी कलाई थामलो एक बार
गिर पडू ना मैं अकेला ओ मेरे दातार
सांवरे मेरी भी कलाई थामलो एक बार

जग जंजाल में भटक रहा सूझे ना किनारा
इस निर्बल का पालनहारे आ बनके सहारा
मेरे भी हमदम बनजाओ ओ मेरे प्रभु दातार
सांवरे मेरी भी कलाई थामलो एक बार

मोह माया के फंद छुड़ाकर प्रीत जगा दो
तुझमें खोकर रहजाऊं अपना आप भुलाके
प्रेम की ज्योत जगादो ओ मेरे प्रभु दातार
सांवरे मेरी भी कलाई थामलो एक बार

जब भी तेरा ध्यान करूं तो माया बन आए
तेरेमेरे बीच की कड़ियां टूट के ही रह जाए
मुझे अब आन संभालो ओ मेरे प्रभु दातार
सांवरे मेरी भी कलाई थामलो एक बार


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *