भगत श्रीराम का नहीं है हनुमान सा bhagat shriraam ka nahi hai hanumaan saa
भगत श्रीराम का नहीं है हनुमान सा
दीवाना है दीवाना - दीवाना श्रीराम का
भगत श्रीराम का नहीं है हनुमान सा
तन सिंदूरी रंग के राम को ध्याता है
ओढ़के राम चंदरिया राम धुन गाता है
हाथों खड़ताल है राम का ख्याल है
दीवाना है दीवाना -दीवाना श्रीराम का
भगत श्रीराम का नहीं है हनुमान सा
जहां जहां कीर्तन होता प्रभु श्रीराम का
लगता है पहरा वहां पर मेरे हनुमान का
राम धुन नाच रहा यह कृपा बांट रहा
दीवाना है दीवाना- दीवाना श्रीराम का
भगत श्रीराम का नहीं है हनुमान सा
राम को पाना चाहो हनुमान ध्याओ तुम
सच्ची लगन से भक्तों इनको मनाओ तुम
जो हनुमत ध्याएगा रामजी को पाएगा
दीवाना है दीवाना - दीवाना श्रीराम का
भगत श्री राम का नहीं है हनुमान सा
0 comments