मथुरा में मोहन कहलाए वृंदावन बनवारी है mathura mei mohan kahlaye vrindavan banvaari hu
मथुरा में मोहन कहलाए वृंदावन बनवारी है
नंदगांव में नंदलाला और गोवर्धन गिरधारी है
मथुरा में मोहन कहलाए वृंदावन बनवारी है
बंसीवट पे बाजी बंसी नटखट नाग नथैया की
दाऊजी में पूजा हो रही बा दाऊ के भैया की
गोकुल घनश्याम कहाए माधव मदनमुरारी है
नंदगांव में नंदलाला और गोवर्धन गिरधारी है
महावनमें महायोगेश्वर बनो लाडलो लोहवन में
रमण बिहारी बनके रमण करें वो वन वन में
सारे ब्रजमें कदमकदम पे कृष्णचंद्र अवतारी है
नंदगांव में नंदलाला और गोवर्धन गिरधारी है
कान्हामें केशवकहलाए ओढे कांवरिया कारीहै
मधुबन में मधुसूदन बनके महके डालीडाली है
बरसाने में वासुदेव कहलायो वो लिलहारी है
नंदगांव में नंदलाला और गोवर्धन गिरधारी है
गोवरधन में आए के मान इंद्र को मारो है
मूसलधार भई जब बर्षा नखपे गिरवर धारो है
चरणदासी तेरे चरणन की बारबार बलिहारी है
नंदगांव में नंदलाला और गोवर्धन गिरधारी है
0 comments