कोई भाव से बुलाए सांवरे आ जाना koi bhaav se bulasye saavre aa jana

by - December 24, 2019

कोई भाव से बुलाए सांवरे आ जाना
मेरे मन मंदिर में आके समा जाना
कोई भाव से बुलाए सांवरे आ जाना

हमने सुना तेरा रूप है सलौना
लागे ना नजर कोई करे जादू टोना
दुनिया की नजर से तुमको छुपाऊं
कोई गली में बुलाए प्रभु मत जाना
बेशक नजरों में समा जाना समा जाना
कोई भाव से बुलाए सांवरे आ जाना

घर छोटा है या बड़ा इसकी ना बात है
मिलेगी तुझे यहां प्यार की सौगात है
प्यार बिना बोल कैसे तुझको बुलाऊं
भाव बिना कैसे तेरी सेवा कर पाऊं
प्रभु मेरे सपनों को ही सजा जाना
कोई भाव से बुलाए सांवरे आ जाना

दिल जैसा कोई ना ठिकाना मिलेगा
बैठा हूँ इंतजार में श्याम कब आएगा
दिल मेरा मंदिर प्यार मेरी पूजा
हमको मिलेगा ना कहीं तेरे जैसा दूजा
रोम - रोम गाए तेरे प्यार का तराना
कोई भाव से बुलाए सांवरे आ जाना
मेरे मन मंदिर में आके समा जाना


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *