राधारमण की छवि देखी री radha raman ki chhavi dekhi ri
राधारमण की छवि देखी री
राधारमण की री राधारमण की
राधारमण की छवि देखी री
शीश पे मोर मुकुट की शोभा
कुंडल की छवि अति प्यारी री
हाथ लकुट कांधे पे कमरिया
अधर पर मुरली बाजी री
गले में वैजयंती माल बिराजे
कमर में करधनी लटकी
हाथों में बाजूबंद सोहै
मोतिन की लड़ लटकी सी
चरणों में जिनके पदम विराजे
नूपुर की धुन प्यारी सी
दासी की अभिलाष यही है
वृंदावन आएके अटकी री
राधारमण की छवि देखी री
0 comments