कृपा से तेरी सांवरे मेरे बन जाते कामkripa se teri saavre mere ban jaate kaam

by - December 24, 2019

कृपा से तेरी सांवरे मेरे बन जाते काम
दुनिया से क्या लेना मुझे तुमसे है काम
कृपा से तेरी सांवरे मेरे बन जाते काम

होठों पर तेरा नाम मेरे हरदम हो सांवरे
तेरा नाम तो सांवरे है अमृत के समान
कृपा से तेरी सांवरे मेरे बन जाते काम
दुनिया से क्या लेना मुझे तुमसे है काम

चरणों में अपने मुझको सदा रखना यूंही
तुमने दिया ये जीवन है बस तेरे ही नाम
कृपा से तेरी सांवरे मेरे बन जाते काम
दुनिया से क्या लेना मुझे तुमसे है काम

बिनती तुमसे मेरी कृपा ऐसी करो प्रभु
चरणों में तुम्हारे प्रभु मेरी हो अंतिम शाम
कृपा से तेरी सांवरे मेरे बन जाते काम
दुनिया से क्या लेना मुझे तुमसे है काम


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *