श्यामसुंदर मेरे प्यारे नंदलाला shyamsundar mere pyare nandlaala

by - December 24, 2019

श्यामसुंदर मेरे प्यारे नंदलाला
भजो रे मन गोपाला गोपाला
श्यामसुंदर मेरे प्यारे नंदलाला

डाल कदम की बैठे कन्हैया
मीठी मीठी बांसुरी बजावे कन्हैया
नाचे गोपी ग्वाला -- गोपी ग्वाला
भजो रे मन -- गोपाला गोपाला

माता यशोदा के राज दुलारे
नंद बाबा की आंखों के तारे
धन्य धन्य ब्रज की वाला
भजो रे मन -- गोपाला गोपाला

यमुना जल से चरण पखारे
सब गोपी मिल आरती उतारे
है ब्रज का वो रखवाला
भजो रे मन -- गोपाला गोपाला

बंसीवट पर रास रचावे
सांवरी सूरत मन को भावे
देखो काली कमली वाला
भजो रे मन-- गोपाला गोपाला

मोर मुकुट की लटक निराली
लट घुघराले पे जाऊं बलिहारी
श्यामसुंदर मेरे प्यारे नंदलाला
भजो रे मन -- गोपाला गोपाला


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *