कलयुग में शिव का नाम एक सहारा है kalyug mei shiv ka naam hi ek sahara hai

by - December 24, 2019

कलयुग में शिव का नाम एक सहारा है
जिसने भी पुकारा है शिव ने तारा है
कलयुग में शिव का नाम एक सहारा है

जो भी इनके चरणों में श्रद्धा से आते हैं
ये जगके पालनहार उलझन सुलझाते हैं
मेरी डूबी नैया का शंकर ही किनारा है
जिसने भी पुकारा है शिव ने तारा है

जो भी डमरू वाले का ध्यान लगाते हैं
भक्तों के तारणहार बिगड़ी बनाते हैं
गाए महिमा भोले की संसार सारा है
जिसने भी पुकारा है शिव ने तारा है

कलयुग में शिव का नाम एक सहारा है
जिसने भी पुकारा है शिव ने तारा है
कलयुग में शिव का नाम एक सहारा है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *