मेरे श्याम आ रहे हैं दरश का पैगाम लोmere shyam aa rahe hai darash ka paigaam le lo

by - December 24, 2019

मेरे श्याम आ रहे हैं दरश का पैगाम लो
वो हटा रहे हैं परदा जरा दिल थामलो
मेरे श्याम आ रहे हैं दरश का पैगाम लो

तेरे दरस की दीवानी हूँ प्यास लेके आगई
मेरे मन के मंदिर में छटा तेरी छा गई
तेरे दर पे आ गई हूं ना मेरा इम्तिहान लो
वो हटा रहे हैं परदा जरा दिल थामलो

तेरे दरपे खड़ी हूं यूं ना मुझको सताओ
अखियां तरस रही है ये परदा जरा हटाओ
है दीदार की तमन्ना अंखियों को आरामदो
वो उठा रहे हैं परदा जरा दिल थामलो

मैं दासी हूं तुम्हारी यह जानता जमाना
अब और कुछ ना चाहूं दर्शन दे दो कान्हा
रंग में रंगी हूं तेरे मेरा हाथ थाम लो
वो उठा रहे हैं परदा जरा दिल थामलो

जो दर्द मेरे दिल में कोई न जानता है
मैं हूं प्रेम की दीवानी कोई न मानता है
दिल में बसे हो प्रीतम अपना ही मानलो
वो उठा रहे हैं परदा जरा दिल थामलो

मेरे श्याम आ रहे हैं दरश का पैगाम लो


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *