मां शेरावाली कृपा करो एक बार maa sherawali kripa karo ek baar

by - December 24, 2019

मां शेरावाली कृपा करो एक बार
आया हूं तेरे द्वार मां सुन ले पुकार
मां शेरावाली कृपा करो एक बार

कोई नहीं है मेरा सहारा
नजरें करम का करदे इशारा
यहां मतलब का सब संसार
मेरा जीना हुआ है दुश्वार
मां शेरावाली कृपा करो एक बार

जनम जनम की प्यास बुझादे
तरसे ये नैना दरस दिखा दे
तेरा कबसे करूं मैं इंतजार
मुझे दे दे मां अपना प्यार
मां शेरावाली कृपा करो एक बार

छोड़ भी दे अब आंख मिचोली
खाली पड़ी है मां मेरी झोली
करदे जरासा उपकार -उपकार
मैं तो हो गया अब लाचार
मां शेरावाली कृपा करो एक बार

मां इस लाल की आस ना टूटे
हरगिज ये विश्वास ना टूटे
मां बिगड़ी मेरी भी तू संवार
तुझे कहते हैं सच्ची सरकार
मां शेरावाली कृपा करो एक बार


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *