छोड़दे सब चिंता यार सांवरिया बैठा है chod de sab chinta yaar sawariya baitha hai

by - December 26, 2019

छोड़दे सब चिंता यार सांवरिया बैठा है
तू हिम्मत ना हार सांवरिया बैठा है
छोड़दे सब चिंता यार सांवरिया बैठा है

सुख दुख है जीवन की छाया
इस पर किसी का जोर नहीं
तुझको बचाकर रख लेगा जो
श्याम बिना कोई और नहीं
तेरे लिए तैयार सांवरिया बैठा है
छोड़दे सब चिंता यार सांवरिया बैठा है

दर दर पर माथा क्यों पीटे
एक दर पर क्यों एतबार नहीं
ऐसा कोई ख्वाब नहीं जो
होता यहां साकार नहीं
क्यों सोचे बेकार सांवरिया बैठा है
छोड़दे सब चिंता यार सांवरिया बैठा है

थामके उंगली श्याम की तू
सीधी राह पर चलता चल
छोड़दे उस पर वह देखेगा
क्या होता है तेरा कल
हां मजे करेगा यार सांवरिया बैठा है
छोड़दे सब चिंता यार सांवरिया बैठा है
तू हिम्मत ना हार सांवरिया बैठा है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *