श्याम ने दिया है जोभी श्याम ही संभालेगा shyam ne diya hai jo bhi shyam hi sambhalega

by - December 26, 2019

श्याम ने दिया है जोभी श्याम ही संभालेगा
नैया मझधार से श्याम ही निकालेगा
श्याम ने दिया है जोभी श्याम ही संभालेगा

खाली हाथ आए और खाली हाथ जाएंगे
श्याम पर भरोसा किया काम वो ही आएंगे
गिरने से पहले ही वह मुझको बचा लेगा
नैया मझधार से श्याम ही निकालेगा

उसका दिया हुआ हमको कबूल है
सांवरे के रहते चिंता करना फिजूल है
आएगी मुसीबत तो श्याम उसे टालेगा
नैया मझधार से श्याम ही निकालेगा

बनवारी श्याम जैसा कोई नहीं होगा
जिसने दिया है आज कल वो ही देगा
साथी तू बनाले इसे साथ ये निभाएगा
श्याम ने दिया है जोभी श्याम ही संभालेगा
नैया मझधार से श्याम ही निकालेगा


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *