दाता तेरे कई नाम ओ दाता तेरे कई नाम data tere kai naam oh data tere kai naam

by - December 24, 2019

दाता तेरे कई नाम ओ दाता तेरे कई नाम
कोई पुकारे किसी नाम से आए तू सबके काम
दाता तेरे कई नाम ओ दाता तेरे कई नाम

तू ही बंसी के स्वरों में तू ही है अजानों में
तूही पुजारी की पूजा में तू भजनों में तरानों में
कई रूप से तुझे पुकारे जग ये सुबह शाम
दाता तेरे कई नाम ओ दाता तेरे कई नाम

आंख के दर्पण में तू दिल की हर धड़कन में
तू मन के मधुर मिलन में तू सांसो के बंधन में
तू सीता का राम कहीं तू राधा का घनश्याम
दाता तेरे कई नाम ओ दाता तेरे कई नाम

दाता तेरे कई नाम ओ दाता तेरे कई नाम
कोई पुकारे किसी नामसे आए तू सबके काम
दाता तेरे कई नाम ओ दाता तेरे कई नाम


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *