मेरी मां का चोला लाल -- चोला लाल meri maa ka chola laal
मेरी मां का चोला लाल -- चोला लाल
चुनरी बड़ी प्यारी लगती है बड़ी कमाल
मेरी मां का चोला लाल -- चोला लाल
नैनों में तेज निराला मुखड़ा भोला भाला
कानों में कुंडल सोहे भक्तों का मन मोहे
सिर पर मुकुट विशाल मांका चोला लाल
मां अष्टभुजा वाली भक्तों की रखवाली
मनचाहा वर देती सबके दुखड़े हर लेती
मां संकट देती टाल मां का चोला लाल
शेरों की करे सवारी जगदंबे मां हमारी
जोदर आए सवाली कभी न जाए खाली
पूरे करती सवाल मेरी मां का चोला लाल
तेरी जय जयकार जगदंबे मात भवानी
मुझ पे कृपा करदे तू सबकी झोली भरदे
करदे सबको खुशहाल मांका चोला लाल
चुनरी बड़ी प्यारी लगती है बड़ी कमाल
0 comments