लेके शिव रूप आना गजब हो गया leke shiv roop aana gajab ho gayaa
जय बजरंगबली जय जय बजरंगबली
लेके शिव रूप आना गजब हो गया
त्रेता युग में थे तुम द्वापर में भी
तेरा कलयुग में आना गजब हो गया
बचपन की कहानी है निराली बड़ी
जब भूख लगी बजरंगी मचलने लगे
फल समझ कर उडे आकाश में
तेरा सूरज निगलना गजब हो गया
कूदे लंका में जब मच गयी खलबली
मारे चुन चुन असुरों को बजरंगबली
मार डाला अक्षय को पटक के वही
तेरा लंका का जलाना गजब हो गया
आके शक्ति लगी जो लखनलाल को
राम जी देख रोए लखन लाल को
लेकर संजीवनी बूटी पवन बेग से
पूरा पर्वत उठा लाना गजब हो गया
जब बिभीषण संग बैठे थे श्रीरामजी
और चरणों में हाजिर थे हनुमानजी
सुन ताना बिभीषण का अंजनीलाल
फाड सीना दिखाना गजब हो गया
जयबजरंगबली जयजय बजरंगबली
0 comments