राम कहानी सुनो रे राम कहानी raam kahani suno re raam kahani
राम कहानी सुनो रे राम कहानी
कहत सुनत आवे आंखों में पानी
राम कहानी सुनो रे राम कहानी
दशरथ राजदुलारे कौशल्या की आंखों के तारे
सूर्यवंश के सूरज हुए रघुकुल के उजियारे
राजीव नयन बोले मधु भरी वाणी
राम कहानी सुनो रे राम कहानी
शिव धनुष भंग करके प्रभु लेआए सीता बरके
घर त्याग भए बनवासी पित आज्ञा सर धरके
लखन सिया ले संग छोडी रजधानी
राम कहानी सुनो रे राम कहानी
खल भेष भिच्छू धरके भिक्षा का आग्रह करके
जनकसुता सीता को छलबल से ले गया हरके
बड़ा दुख पावे राजा राम की रानी
राम कहानी सुनो रे राम कहानी
श्रीराम ने मोहे पठायो मैं राम दूत बन आयो
सीता मां की सेवा में रघुवर को संदेशा लायो
और संग लाया प्रभु मुद्रिका निशानी
राम कहानी सुनो रे राम कहानी
कहत सुनत आवे आंखों में पानी
0 comments