गणपति आज लगाया है दरबार ganpati aaj lagaya hai darbaar

by - December 26, 2019

गणपति आज लगाया है दरबार
आ जाओ रिद्धि - सिद्धि संग में
गणपति आज लगाया है दरबार

ब्रह्मा आए विष्णु आए संग में लक्ष्मी आई
वेद मंत्रों से गूंजे दरबार --- गूंजे दरबार
आ जाओ रिद्धि--- सिद्धि संग में......

भोले आए गौरा आई संग में नारद आए
होए वीणा की झंकार -- वीणा की झंकार
आ जाओ रिद्धि---सिद्धि संग में.....

रामा आए सीता आई संग में लक्ष्मण आए
चारों ओर हो रही जय जयकार -जयकार
आ जाओ रिद्धि---सिद्धि संग में......

कृष्णा आए दाऊ आए संग में राधा आई
मधुर मुरली बजी है दरबार --बजी दरबार
गणपति आज लगाया है दरबार
आ जाओ रिद्धि ---सिद्धि संग में......


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *