तेरी बंदना करें हम गणेश teri bandna kare hum ganesh

by - December 24, 2019

तर्ज मैं तो छोड़ चली बाबुल का देश

तेरी बंदना करें हम गणेश
गजरूप तेरा बड़ा प्यारा लगे
तेरी जय जय हो श्री गणेश
गजरूप तेरा बड़ा प्यारा लगे

मंगलमय शुभकारी मूरत तुम्हारी
हर कार्यों में है जरूरत तुम्हारी
तुम्ही तो हरते हो बिघ्न कलेश
गजरूप तेरा बड़ा प्यारा लगे

माथे पर सोहे तिलक सिंदूरी
भक्तों की मनोकामना करते पूरी
तुम्हें पूजें ब्रह्मा विष्णु महेश
गजरुप तेरा बड़ा प्यारा लगे
लाडू और मोदक भोग तुम्हें भाये
फल फूल मेबा पान तुमको चढ़ाए
मेरे ह्रदय में कर लो प्रवेश
गजरुप तेरा बड़ा प्यारा लगे
तेरी वंदना करते हम गणेश


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *