शिवजी से दिल लगाले शिवजी है भोले भाले shivjee se dil lagaale shivjee hai bhole bhaale

by - December 24, 2019

शिवजी से दिल लगाले शिवजी है भोले भाले
किस्मत के खोले ताले मेरे बाबा डमरु वाले
शिवजी से दिल लगाले शिव जी हैं भोले भाले

इस जग में भोले शिवजी की बरसे माया
सारे जहां में हर जगह तेरा ही नूर समाया
दुख ना उसे सताए महिमा जो तेरी गाले
किस्मत के खोले ताले मेरे बाबा डमरु वाले

भजले तू नाम शिव का बस चारदिन है जीना
मन में तू शिव रमाले जीवन सफल बनाले
किस्मत के खोले ताले मेरे बाबा डमरू वाले
शिवजी से दिल लगाले शिवजी है भोले भाले

कण कण में भोले बाबा दिखता है नाम तेरा
भोले के दर पर आजा शिवजी को तू मना ले
किस्मत के खोले ताले मेरे बाबा डमरु वाले
शिवजी से दिल लगाले शिवजी हैं भोले भाले


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *