मेरा मन ले गयो लता पता mero mann le gayo lataa patta
कब से खोजू बनवारी को
बनवारी को गिरधारी को
कोई बता दे उसका पता
मेरा मन ले गयो लता पता
मोर मुकुट श्यामल तन धारी
कर मुरली अधरन सजी प्यारी
और कमर में बांधो पीलो पट्टा
मेरो मन ले गयो लता पता
पनिया भरन यमुना तट आई
बीच में मिल गए कृष्ण कन्हाई
और फोड़ दियो पानी को घड़ा
मेरो मन ले गयो लता पता
टेढ़ी नजर लट घुंघराली
मार रही मेरे दिल पे कटारी
श्याम वरण जैसे काली घटा
मेरो मन ले गयो लता पता
मिलते हैं उसे बांके बिहारी
हां बांके बिहारी स्नेह बिहारी
राधे राधे जिसने है रटा
मेरा मन ले गयो लता पता
0 comments