जपो रे जपो रे राधे नाम को japo re japo re raadhenaam ko
जपो रे जपो रे राधे नाम को
भजो रे भजो रे राधे नाम को
राधा जी की अनुकंपा से
पाओगे तुम घनश्याम को
जपो रे जपो रे राधे नाम को
करुणामयी है राधे रानी
कृपामयी है राधे रानी
दयामयी है राधे रानी
दूर करें ये अभिमान को
जपो रे जपो रे राधे नाम को
मोहन का सम्मान है राधा
कान्हा की मुस्कान है राधा
इसीलिए बृजवासी सारे
गाते हैं बस इस नाम को
जपो रे जपो रे राधे नाम को
वृंदावन की पावन धरती
हर मानव को प्रेरित करती
वहां का पत्ता पत्ता बोले
श्री राधाजी के नाम को
जपो रे जपो रे राधे नाम को
भजो रे भजो रे राधे नाम को
0 comments