पार होगा वही जिसे पकड़ोगे राम paarhoga vahi jise akdoge raam
पार होगा वही जिसे पकड़ोगे राम
जिसे छोड़ोगे पलभर में डूब जाएगा
पार होगा वही जिसे पकड़ोगे राम
तिरना क्या जाने पत्थर बिचारे
तिरने लगे तेरे नाम के सहारे
नाम लिखते ही आगए पत्थर में प्राण
जिसे छोड़ोगे पलभर में डूब जाएगा
पार होगा वही जिसे पकड़ोगे राम
लंका जलाई और लांघा समुंदर
राक्षस को मार आया छोटा सा बंदर
बस जपता रहा दिन रात तेरा नाम
जिसे छोड़ोगे पलभर में डूब जाएगा
पार होगा वही जिसे पकड़ोगे राम
सुनकर के बातें मुस्काये रामजी
मारे खुशी के नाचें हनुमानजी
भक्त न देखा हनुमान तेरे समान
जिसे छोड़ोगे पलभर में डूब जाएगा
पार होगा वही जिसे पकड़ोगे राम
0 comments