कर सेवा प्रभु चरणन की kar seva prabhu charanan ki
कर सेवा प्रभु चरणन की
युक्ति यही भव तरणन की
कर सेवा प्रभु चरणन की
प्रभु की महिमा है भारी
बैग करें भव जल पारी
विपदा हरे यह तन मन की
कर सेवा प्रभु चरणन की
मन की दुविधा दूर करे
ज्ञान भक्ति भरपूर भरे
भेद कहे शुभ करमन की
कर सेवा प्रभु चरणन की
प्रभु तो दयालु होते हैं
मन के मैल को धोते हैं
मोह हटावे विषजन की
कर सेवा प्रभु चरणन की
भेद मरम सब मिटा दिया
घट में दरशन करा दिया
कैसी लीला प्रभु दरशन की
कर सेवा प्रभु चरणन की
प्रभु चरणों में झुक जाओ
भक्त कहे नित्य गुण गावो
करो वंदना प्रभु चरणन की
कर सेवा प्रभु चरणन की
0 comments