आज भोलेनाथ की शादी है भोलेनाथ की शादी है

by - December 24, 2019

तर्ज : आज मेरे यार की शादी है

आज भोलेनाथ की शादी है भोलेनाथ की शादी है
भोलेनाथ की शादी है मेरे दीनानाथ की शादी है
आज भोलेनाथ की शादी है भोलेनाथ की शादी है

दूल्हे राजा है निराला गले में नाग माला
जटा से बहती गंगा तन पर सोहे मृग छाला
अंग में भस्म लगाए कर में त्रिशूल उठाए
माथे पर चंदा सोहे हाथ में डमरु सजाए
शिव शंकर की सुरतिया मन को लुभाती है
आज भोलेनाथ की शादी है भोलेनाथ की शादी है
भोलेनाथ की शादी है मेरे दीनानाथ की शादी है

ब्रह्मा विष्णु है आए संग देवों को लाए
स्वर्ग धरती पर आया भक्त गण झूमे गाए
सांप बिच्छू भी आए नाच पे ताल दिखाएं
भोले बाबा की लीला न्यारी भूत प्रेतों को लाए
शिव के बाराती अजब के घोड़े हाथी हैं
आज भोलेनाथ की शादी है भोलेनाथ की शादी है
भोलेनाथ की शादी है मेरे दीनानाथ की शादी है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *