कृपा करो हम पर हे गजानन kripa karo hum par hey gajanan

by - December 24, 2019

कृपा करो हम पर हे गजानन
हे विघ्नहर्ता कहाने वाले
तुम ही हो रिद्धि सिद्धि के दाता
तुम ही हो मंगल कराने वाले

तुम्हारे जैसा देव ना दूजा
देवों ने भी तुम्हें पहले पूजा
सभी की झोली भरने वाले
सभी के दुखड़े मिटाने वाले
कृपा करो हम पर हे गजानन...

शरण में अपनी हमें भी रखना
दया की दृष्टि सदा ही रखना
मेरी लज्जा है तुम्हारे हाथों
सबकी लज्जा बचाने वाले
कृपा करो हम पर हे गजानन

तुम ही तो रिद्धि सिद्धि के दाता
तुम ही हो मंगल कराने वाले
कृपा करो हम पर हे गजानन
हे विघ्नहर्ता कहाने वाले....


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *