तेरे तनपे सिंदूरी चोला मैंने लिया तेरा सहारा tere tanpe sinduri chola maine liya tera sahara

by - December 24, 2019

तेरे तनपे सिंदूरी चोला मैंने लिया तेरा सहारा
सिंदूरी चोला हनुमत लागे बड़ा प्यारा प्यारा
तेरे तनपे सिंदूरी चोला मैंने लिया तेरा सहारा

तेरे सिर पे मुकुट विराजे कानों में कुंडल साजे
क्या कहूं छबि प्यारी तेरे घट में राम विराजे
तेरी जगमग ज्योत जले दर्शन पर पाप कटे है
गले में पुष्पों की माला मुनियों के मन ठगे हैं
सारे जग में धाक तुम्हारी मेरा संकट हरदो
अपनी कृपा कर मेरा जीवन सुखमय करदो
तेरे तनपे सिंदूरी चोला मैंने लिया तेरा सहारा

लंका में जाकर तूने माता का पता लगाया
लक्ष्मण के शक्ति लगी संजीवनी बूटी लाया
अक्षय कुमार को मारा और कालनेमि संधारा
रावण के तहखाने से तूने शनिदेव उबारा
रामजी के काज सारे मेरे जीवन का उजियारा
तेरे तनपे सिंदूरी चोला मैंने लिया तेरा सहारा

तेरे चरणों में आकरके ना मांगू जग की माया
मांगू तो इतना मांगू तेरे वरद हस्त का साया
सारे जग के माली भक्तों का तू रखवाली
मैंने ये सुन रखा है भरते हो झोली खाली
तेरे दरपे मुरादे मिलती सुनकर मैं भी आया
तेरे तनपे सिंदूरी चोला मैंनेलिया तेरा सहारा

जब जब भी तेरे दर पर भक्तों ने तुझे पुकारा
भक्तों की लाज बचाई पल में दिया सहारा
तू बाबा घट घट वासी भक्तों का सुख रासी
बिगड़ी को सभालो लगाओ ना दे जरासी
सालासर मंदिर तेरा मेहंदीपुर घर है तेरा
तेरे तनपे सिंदूरी चोला मैंनेलिया तेरा सहारा


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *