राम का दीवाना बन जाना raam ka divana ban jana

by - December 24, 2019

राम का दीवाना बन जाना
सबके बस की बात नहीं है
कृष्ण नाम का रस पी लेना
सबके बस की बात नहीं है

भक्त प्रल्हाद की भक्ति देखो
मौत खड़ी है पग पग पर
बालापन में प्रभु को पाना
सबके बस की बात नहीं है
राम का दीवाना बन जाना.....

भक्त सुदामाजी को देखो
जीवन में अति नादारी है
पैदल चलकर द्वारका जाना
सबके बस की बात नहीं है
राम का दीवाना बन जाना.......

लंका जाए वैद्य को लाए
लक्ष्मण जी की नब्ज दिखाए
द्रोणागिरी पर्वत से बूटी लाना
सबके बस की बात नहीं है
राम का दीवाना बन जाना...


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *