राधेश्याम राधेश्याम जपो सुबह और शाम radhe shyam radheshyam japo subah aur sham

by - December 26, 2019

राधेश्याम राधेश्याम जपो सुबह और शाम
जय श्री राधे राधे --- जय श्री राधे राधे
राधेश्याम राधेश्याम जपो सुबह और शाम

राधे रानी का ध्यान जो तू लगाएगा
श्यामा की कृपा से भव पार हो जाएगा
तेरी जिंदगी के सब पाप कट जाएंगे
राधेश्याम राधेश्याम जपो सुबह और शाम
जय श्री राधे राधे --- जय श्री राधे राधे

राधे रानी से जो प्रीत लगाएगा
अपने जीवन में वह मौज मनाएगा
देदे जीवन की डोर श्याम मिल जाएंगे
राधेश्याम राधेश्याम जपो सुबह और शाम
जय श्री राधे राधे ---जय श्री राधे राधे

राधे रानी को जो दिल से रिझाएगा
लख चौरासी पार वो लग जाएगा
भव सागर से पार उतर जाएंगे
राधेश्याम राधेश्याम जपो सुबह और शाम
जय श्री राधे राधे--- जय श्री राधे राधे


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *