हे गजबदना गौरीनंदना रक्षा करो हम सबकी hey gajbadna gorinandna raksha karo hum sabki

by - December 24, 2019

हे गजबदना गौरीनंदना रक्षा करो हम सबकी
मंगलमय हो जीवन सारा धारा बहे सुख की
हे गजबदना गौरीनंदना रक्षा करो हम सबकी

रिद्धि सिद्धि के दाता तुम हो विद्या के स्वामी
विघ्न विनाशक एक दंत हो तुम अंतर्यामी
चिंतामणि का करेजो चिंतन चिंता हरो उसकी
हे गजबदना गौरी नंदना रक्षा करो हम सबकी

विश्वविधाता विश्वविनायक जगके पालनहारे
नाद ब्रह्म के तुम निर्माता सुरगण तुम पर वारे
तुम ही प्रेरणा तुम ही चेतना आश है दर्शन की
हे गजबदना गौरीनंदना रक्षा करो हम सबकी

हे गजबदना गौरीनंदना रक्षा करो हम सबकी
मंगलमय हो जीवन सारा धारा बहे सुख की
हे गजबदना गौरीनंदना रक्षा करो हम सबकी


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *