जय जय हनुमान गोसाई कृपा करो महाराज jai jai hanuman gosai kripa karo maharaj

by - December 23, 2019

जय जय हनुमान गोसाई कृपा करो महाराज
कृपा करो महाराज -- कृपा करो महाराज
जय जय हनुमान गोसाई कृपा करो महाराज

तन में शक्ती बिराजे मन भक्ति से भीना
जो जन तुम्हारी शरण आए दुखदर्द हर लीना
महावीर हम दुखियन के तुम्ही गरीब नवाज
जय जय हनुमान गोसाई कृपा करो महाराज

राम लखन वैदेही तुम पर सदा रहे हर्षाये
ह्रदय चीर के सारे जग को राम सीय दर्शाये
कर जोड़ अरज हनुमंता कहियो प्रभुसे आज
जय जय हनुमान गोसाई कृपा करो महाराज

राम भजन के तुम रसिया हनुमंत मंगलकारी
अर्चन वंदन करते तेरा दुनिया के नर-नारी
राम नाम जपके हनुमंता बने भक्तन सरताज
जय जय हनुमान गोसाई कृपा करो महाराज


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *