चार दिनों की है यह तेरी जवानी char dino ki hai yah teri jawani
चार दिनों की है यह तेरी जवानी
आए ना लौट के बीते जिंदगानी
हरी का मनवा थोड़ा भजन करले
भजन करले कोई ऐसा जतन करले
तेरी ढलती जवानी की यही पहचान है
वही जग का स्वामी वही तेरा भगवान है
बांधे फिर क्यों तू पाप की गठरिया
भजन करले कोई ऐसा जतन करले
नहीं जग में कुछ तेरा ना कुछ मेरा
यह जग जोगी वाला है एक फेरा
जाए ना कुछ फिर तेरे संग में
भजन करले कोई ऐसा जतन करले
उसकी गरिमा का सदा ही गुणगान है
धरतीऔर आकाश का वही तो प्रधान है
खोल तू अपने दिल की कोठरिया
भजन करले कोई ऐसा जतन करले
0 comments