मेरे घर में सुख देना माता mere ghar mei sukh dena mata

by - December 24, 2019

मेरे घर में सुख देना माता
कभी देखूं ना मैं दुख माता
मेरे घर में सुख देना माता

मेरे घर में मैयाजी तेरा वास रहे
कोई और न मन में आस रहे
अपनी भक्ति मुझको देना माता
कभी देखूं ना मैं दुख माता

तेरे नाम से मेरा दिन निकले
तेरे नाम से ही मेरी सांझ ढले
पल पल तुझको सिमरूं माता
कभी देखूं ना मैं दुख माता

औलाद मेरी गुणवान बने
जग में इनकी पहचान बने
अपनी शक्ति हमको देना माता
कभी देखूं ना मैं दुख माता

जग में तेरा गुणगान करूं
घर घर में तेरा ध्यान धरूं
मुझ बालक पर कृपा करना माता
कभी देखूं ना मैं दुख माता
मेरे घर में सुख देना माता


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *