राम कहोगे तो बात बनेगी raam kahoge to baat banegi

by - December 24, 2019

राम कहोगे तो बात बनेगी
राम कहो तो हर सुख है
राम नाम से मुंह मोडोगे
कष्ट तुम्हारे सन्मुख है

राम रुप है आदि शक्ति के
और राम सदा ही आनंदम
राम कहकर जीते हैं जो
वो रहते हैं सदा सानंदम
रामायण के प्रथम पृष्ठ पर
रामचरित का आमुख है
राम कहोगे तो बात बनेगी......

झूठे बेर दिए शबरी ने
मगर भक्ति में शक्ति थी
मीठे मीठे छोड़ श्रीराम को
खट्टे मीठे रखती थी
राम दया जब मिल जाए
फिर जीवन में क्या दुख है
राम कहोगे तो बात बनेगी.....

कहते हैं अंधे की गैया
जग में राम चराते हैं
कई रूप में कई भाव में
राम प्रकट हो जाते हैं
उन्हें सफलता मिलती है
जो राम कृपा के उत्सुक हैं
राम कहोगे तो बात बनेगी.....


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *