श्याम धनी की कृपा जिस पर रहती है shyam dhani ki kripa jispar rahti hai

by - December 24, 2019

श्याम धनी की कृपा जिस पर रहती है
उसके घर में सुख की गंगा बहती है
मैं नहीं कहता ये सारी दुनिया कहती है
श्याम धनी की कृपा जिस पर रहती है

प्रेम से जिसने भी श्याम को पुकारा है
श्याम ने आ कर दिया उसको सहारा है
श्याम हवाले जिसकी नैया चलती है
उसके घर में सुख की गंगा बहती है

श्याम के चरणों में तीरथ धाम है सारे
है यहीं पर स्वर्ग आकर देख ले प्यारे
श्याम की सूरत जिस दिल में बसती है
उसके घर में सुख की गंगा बहती है

श्याम का भजन जहां गुणगान होता है
उस घर का रक्षक मेरा श्याम होता है
जिसके घर में ज्योत शाम की जलती है
उसके घर में सुख की गंगा बहती है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *