रटो पार्वती के भरतार करेंगे भव से बेड़ा पार rato parvati ke bhartar karenge bhav se bedaa paar

by - December 26, 2019

रटो पार्वती के भरतार करेंगे भव से बेड़ा पार
शिव नंदी के असवार करेंगे भव से बेड़ा पार
रटो पार्वती के भरतार करेंगे भव से बेड़ा पार

कैलाश के महाराजा शोभा बरनी न जाए
गौरा संग में बाएं अंग में शेषनाग लिपटाए
जटा जूट में गंग की धार ---गंग की धार
रटो पार्वती के भरतार करेंगे भवसे बेड़ा पार

भस्मासुर को दे दिया भस्म बड़ा अतिभारी
वो दीवाना सोचे दाना हरलू शिव की नारी
लिया मन में कपट विचार ---कपट विचार
रटो पार्वती के भरतार करेंगे भवसे बेड़ा पार

शंभू भागे डर लागो तीन लोक घबराए
देवों ने जब मायापलटी विष्णु प्रकटहो आए
लिया रूप मोहनी धार --रूप मोहनी धार
रटोपार्वती के भरतार करेंगे भवसे बेड़ा पार

सीता राम राधे श्याम रटता माला तेरी
आया शरण चरण में रखियो लाज हमारी
शिव निराधार आधार करेंगे भव से पार
रटोपार्वती के भरतार करेंगे भवसे बेड़ा पार


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *