जल चढ़ाने से सब काम होता है jal chadane se sab kaam hota hai

by - December 24, 2019

जल चढ़ाने से सब काम होता है
महादेव को खुश करना आसान होता है
जल चढ़ाने से सब काम होता है

महादेव के जैसा कोई देव नहीं दूजा
शहर नगर हर गांव में होती है पूजा
शमशान की भस्मी से श्रृंगार होता है
जल चढ़ाने से सब काम होता है

आक धतूरा भंग इनको है प्यारा
वांटे ये अमृत पीते विष का प्याला
तन पर बाघम्बर ही दिन-रात होता है
जल चढ़ाने से सब काम होता है

राम कृपा चाहो गुण गाओ शिवजी का
शिवजी की पूजा से श्रीराम मिलता है
शिव का द्रोही राम से दूर होता है
जल चढ़ाने से सब काम होता है

अवतार लिए शंकर हनुमान बन आए
जो कोई कर ना पाया वो काम कर पाए
श्रीराम की कृपासे अमर हनुमान होताहै
जल चढ़ाने से सब काम होता है

राम धुन गाने पर कृपा करते शंकर
मिले राम की भक्ति ना दूर हो डगर
गुणगान करो शिवजी का उद्धार होता है
जल चढ़ाने से सब काम होता है
महादेव को खुश करना आसान होता है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *