डूबतों को बचा लेने वाले मेरी नैया है तेरे हवाले dubto ko bachaa lene waale meri naiyya hai tere hawale

by - December 24, 2019

डूबतों को बचा लेने वाले
मेरी नैया है तेरे हवाले
डूबतों को बचा लेने वाले

लाख अपनों को मैंने पुकारा
सब के सब कर गए हैं किनारा
और कोई ना देता दिखाई
सिर्फ तेरा है अब तो सहारा
कौन तुझ बिन भंवर से निकाले
मेरी नैया है तेरे हवाले
डूबतों को बचा लेने वाले......

तू जिसको बचाने पे आए
आग में भी बचा करके दिखाएं
जिसपे तेरी दया दृष्टि होवे
उसपे कैसे भला आंच आए
आंधियों में भी तू ही संभाले
मेरी नैया है तेरे हवाले
डूबतों को बचा लेने वाले.......

तूने पृथ्वी सागर पर्वत बनाए
तूने धरती पर दरिया बहाए
चांद सूरज करोड़ों सितारे
फूल आकाश में भी खिलाए
तेरे सब काम जग से निराले
मेरी नैया है तेरे हवाले
डूबतों को बचा लेने वाले........

बिन तेरे चैन मिलता नहीं है
दीप आशा का जलता नहीं है
तेरी सत्ता बिना तो जहां में
पत्ता भी हिलता नहीं है
तेरे बस में है अंधेरे उजाले
मेरी नैया है तेरे हवाले
डूबतों को बचा लेने वाले ......


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *