सदा खुश रहो मुस्कराते रहो sadaa khush raho muskrate raho
सदा खुश रहो मुस्कराते रहो
खजाना खुशी का लुटाते रहो
मिलन प्यारे प्रभु से मनाते रहो
सदा खुश रहो मुस्कराते रहो
अच्छा हुआ जो हुआ क्यों डरें
अच्छा होगा फिकर क्यों करें
हर बात में सबका कल्याण है
खुशी का यह मर्म सुनाते रहो
सदा खुश रहो मुस्कराते रहो
कहा कुछ किसी ने तो क्या होगया
खुशी खो गई मानो सब खो गया
खुशी जैसी कोई दवा ही नहीं
यह अमृत सबको पिलाते रहो
सदा खुश रहो मुस्कराते रहो
यादों में प्रभु के है सच्ची खुशी
ये सेवा बड़ी है दुआओं भरी
ये मुस्कान वरदान भगवान का है
नाचो ख़ुशी से नचाते रहो
सदा खुश रहो मुस्कराते रहो
खजाना ख़ुशी का लूटाते रहो
0 comments