मत खोलो प्रभुजी मेरा खाता mat kholo rabhu jee mera khata
मत खोलो प्रभुजी मेरा खाता
मेरा जनम जनम का नाता
मत खोलो प्रभुजी मेरा खाता
मेरे चारों ओर अंधेरा
सूझे नहीं कोई और सहारा
मेरी ज्योति जलादो दाता
मेरा जनम जनम का नाता
मेरे कुटुंब बंधु और भ्राता
मेरा उनसे नहीं कोई नाता
मेरे ह्रदय बसो मेरे दाता
मेरा जनम जनम का नाता
मेरी नैया भंवर में पड़ी
अब तुम्ही बनजाओ खिबैया
पार लगा दो मेरी मैया
मेरा जनम जनम का नाता
तेरे दर पर मैँ कैसे आऊं
मैँ आने में अति शरमाऊं
मुझे पास बुलालो मेरे दाता
मेरा जनम जनम का नाता
0 comments