पथ से भटक गया मैँ राम path se bhatak gayaa raam
पथ से भटक गया मैँ राम
नादानी में हुआ यह काम
पथ से भटक गया मैँ राम
छोड़ गए सब संगी साथी
संकट में प्रभु तुमलो थाम
नादानी में हुआ यह काम
पथ से भटक गया मैँ राम
क्षमा करो हे प्रभु मुझे तुम
भूल गया था मैं तेरा नाम
नादानी में हुआ यह काम
पथ से भटक गया मैँ राम
मन अपमानित तन पीडित है
याद करूं मैं तुझे सुबह शाम
नादानी में हुआ यह काम
पथ से भटक गया मैँ राम
कष्ट हरो मेरे तन मन के
बिगडे संवारो मेरे सब काम
नादानी में हुआ यह काम
पथ से भटक गया मैँ राम
0 comments