मुझे राधे राधे कहने दो रे मन ठहरो जरा mujhe raadhe raadhe kahne do jaraa
मुझे राधे राधे कहने दो रे मन ठहरो जरा
मुझे चरणों में रहने दो रे मन ठहरो जरा
मुझे राधे राधे कहने दो रे मन ठहरो जरा
रे मन तूने साथ ना दिया है
अमृत छोड़ तूने जहर पिया है
अब अमृत पीने दो रे मन ठहरो जरा
मुझे राधे राधे कहने दो रे मन ठहरो जरा
जीवन नैया डगमग डगमग डोले
बीच भंवर में खाए हिचकोले
अब पार उतरने दो रे मन ठहरो जरा
मुझे राधे राधे कहने दो रे मन ठहरो जरा
नाम प्रभु का मिलकर कहेंगे
वो ही हमारे कष्ट हरेंगे
मन हरि रंग में रंगने दो रे मन ठहरो जरा
मुझे राधे राधे कहने दो रे मन ठहरो जरा
0 comments